छत्तीसगढ़

बाप - बेटी के बीच विवाद, पिता पर धारदार चाकू से किया हमला

jantaserishta.com
15 Nov 2021 11:21 PM IST
बाप - बेटी के बीच विवाद,  पिता पर धारदार चाकू से किया हमला
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बर्तन धोने के मामूली विवाद पर बेटी ने पिता को चाकू मार दिया. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात काली नगर निवासी राजेश कोठारी का अपनी बेटी ध्वनि कोठारी के साथ विवाद हो गया।

दरअसल, राजेश कोठारी ने ध्वनि को घर पर बर्तन धोने के लिए कहा, लेकिन रात में ठंड होने के कारण ध्वनि ने बर्तन धोने से इंकार कर दिया. इस से नाराज पिता ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर बेटी की शिकायत करते हुए उसे ले जाने को कहा. पिता की शिकायत से गुस्साई बेटी ने पिता को चाकू मार दिया. इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story