छत्तीसगढ़

सिलेंडर खत्म होने पर उपजा विवाद, पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश

Nilmani Pal
27 May 2024 8:12 AM GMT
सिलेंडर खत्म होने पर उपजा विवाद, पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश
x
छग

भिलाई/दुर्ग। जिले में पति-पत्नी में गैस सिलेंडर भराने के नाम पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में पति ने घर में पड़े हंसिया से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जेवरी सिरसा चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे ने बताया कि राकेश यादव और उसकी पत्नी रुक्मिणी यादव मजदूरी का काम करते हैं। उनके दो लड़की और एक लड़का है। तीन दिन पहले घर में सिलेंडर खत्म हो जाने के चलते पत्नी रुक्मिणी ने पति राकेश को गैस सिलेंडर भराने के लिए कहा था। राजेंद्र आज कल आज कल कर रहा था।

रुक्मिणी यादव ने जेवरा सिरसा पुलिस को बताया कि रसोई सिलेंडर काफी दिनों से खाली होने से खाना पकाने में परेशानी हो रही थी। तीन दीन बीत जाने के बाद भी जब राकेश ने सिलेंडर नहीं भरवाया तो रुक्मिणी नाराज थी। रविवार की शाम राकेश नशे की हालात में घर पहुंचा। इससे रुक्मिणी ने उसे सिलेंडर को लेकर टोक दिया। इससे राकेश तैश में आ गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। रुक्मिणी ने सिलेंडर ना भरा होने से खाना नहीं बन पाने की बात कही। इससे राकेश गाली गलौज करने लगा और घर में पड़े हंसिया से उस पर हमला कर दिया। रुक्मिणी की पीठ पर हंसिया का पूरा का पूरा हिस्सा घुस गया। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

Next Story