छत्तीसगढ़

कांग्रेस MLA ने दिया मोदी शब्द को लेकर विवादित बयान

Nilmani Pal
1 April 2023 8:43 AM GMT
कांग्रेस MLA ने दिया मोदी शब्द को लेकर विवादित बयान
x
छग

मनेंद्रगढ़। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़ के भरतपुर सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने मोदी शब्द को लेकर विवादित बयान दे डाला है। पूर्व सांसद राहुल गांधी के मोदी वाले बयान के बाद विधायक गुलाब कमरो ने भी मोदी टाइटल को लेकर बयान दिया है।

गुलाब कमरो ने कहा है कि, कई मोदी नाम है, मोदी नाम आता है तो दिक्कत होता है लोगो को। कई मोदी देश का करोड़ो रूपये लेकर भाग गए उस पर कार्यवाही नहीं होती है। हमारे नेता राहुल गांधी, भगोड़ों के लिए एक छोटा सा जो लाइन मोदी उनके मुह से निकल गया उस पर कार्यवाही हो रही है। लेकिन जो लोग देश का पैसा, लोगों का पैसा लेकर विदेश भाग गए उन पर कोई कार्यवाही अब तक नहीं हुई। इतना ही नहीं हमारे नेता की संसद सदस्यता तक समाप्त कर दी गई, लेकिन भगोड़ों का कुछ नही हुआ। देखिए वीडियो...

कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने यह बातें राहुल गांधी के समर्थन में मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मशाल रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही।


Next Story