छत्तीसगढ़

CG NEWS: धर्म पर विवादित पोस्ट, आरोपी को जमानत मिलने पर हुआ हंगामा

Nilmani Pal
19 Jun 2024 5:22 AM GMT
CG NEWS: धर्म पर विवादित पोस्ट, आरोपी को जमानत मिलने पर हुआ हंगामा
x
छग

दुर्ग Durg district। जिले में सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित पोस्ट के आरोपी को Bhilai Three Police भिलाई तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गई। विशेष संप्रदाय के लोग फिर से विरोध में उतर आए। उन्होंने भिलाई तीन तहसील कार्यालय Tehsil Office का घेराव कर प्रदर्शन किया।

जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो एसपी SP के निर्देश पर पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़कर बाहर किया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इससे उसे न्यायालय में पेश करते ही जमानत का फायदा मिल गया।

chhattisgarh news इस बात की जानकारी होते ही विशेष संप्रदाय के लोग भड़क गए। वह लोग मंगलवार देर शाम इकट्ठा हो गए। सभी भिलाई तीन पहुंचे और तहसील कार्यालय में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग ने कई थानों से बल को वहां भेजा। जब हालात बिगड़ते दिखे तो एसपी दुर्ग खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि पुलिस अपना काम कर रही है। कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। यहां किसी ने भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने खुद हाथ में डंडा उठाया और सभी लोगों SDM और तहसील न्यायालय से बाहर किया।


Next Story