छत्तीसगढ़
आग की चपेट में बिजली विभाग का कंट्रोल रूम, अफरातफरी मच गई
jantaserishta.com
20 March 2024 12:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
कोण्डागांव: जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 19 मार्च की शाम से लगातार बारिश हो रही है। बीती रात कोण्डागांव मुख्यालय में आंधी तूफान वाली बेमौसम बारिश हुई है। इस कारण बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया। कंट्रोल रूम में कंट्रोल पैनल बॉक्स में आग लग गई।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुस्तादी के चलते आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कोण्डागांव के पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, बंधापारा, बड़ेकनेरा रोड, जामपदर, बाजार पारा और आधे शहर समेत बम्हनी, बोलबोला गांव में भी बिजली गुल हो गया हैं। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे हैं। इधर विभाग आग पर काबू पा चुकी है और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है। साथ ही नगर के बॉयज स्कूल का छत भी आंधी तूफान के कारण उड़ गया हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





