छत्तीसगढ़

कांट्रेक्टर को लाठी से पीटा, हाथ और पैर में आई चोट

Nil dhankar
16 March 2022 9:00 AM IST
कांट्रेक्टर को लाठी से पीटा, हाथ और पैर में आई चोट
x

रायपुर। कांट्रेक्टर ने मारपीट की शिकायत खम्हारडीह थाने में की. और पुलिस को बताया कि अजय गुप्ता की जमीन जो श्रीराम नगर फेस-02 मे स्थित है जेसीबी चलवाने पंहुचा था, इस दौरान श्रीराम नगर फेस-02 का होरी लाल यादव आया और मेरी जमीन पर तुम कैसे जेसीबी चलवा रहे हो कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. और लाठी से मारपीट किया,जिससे हाथ और पैर में चोट आयी है.

कांट्रेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story