छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या का आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 Jan 2025 11:00 AM IST
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या का आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
x
Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि मामले के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुारेश को पुलिस की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैदराबाद से भी बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कुछ देर में आईजी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा।
दूसरी ओर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेही रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो रितेश चंद्राकर आखिरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से उसे धर दबोचा है। फिलहाल मामले में अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि संदेही रितेश चंद्राकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story