छत्तीसगढ़
अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, 12 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 March 2026 8:32 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थाना क्षेत्र के किल्लापारा वार्ड नंबर 11 निवासी तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पेशे से बिल्डिंग ठेकेदार था। बताया जा रहा है कि ग्राम गाडाडीह की रहने वाली परदेशनीन बाई (40 वर्ष) उसके साथ मजदूरी का काम करती थी। काम खत्म होने के बाद कई बार तुलाराम पटेल उसे अपनी मोटरसाइकिल से उसके गांव छोड़ने जाता था।
बताया गया कि 8 मार्च 2026 की शाम को भी तुलाराम पटेल परदेशनीन बाई को छोड़ने के लिए ग्राम गाडाडीह गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसी शक के आधार पर कुछ लोगों ने तुलाराम पटेल को रास्ते में रोक लिया और उससे पूछताछ करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने तुलाराम से कहा कि वह गांव क्यों आता है और उसके आने से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकराय होकर तुलाराम पटेल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस दौरान तुलाराम के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35 वर्ष), समय यादव (45 वर्ष), आशीष यादव उर्फ बोदू (42 वर्ष), रूपलाल वर्मा (26 वर्ष), पल्टन वर्मा (60 वर्ष) और पवन वर्मा (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम गाडाडीह, थाना खैरागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 190, 191(1) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Tagsखैरागढ़ हत्याकेसीजी क्राइम न्यूजअवैध संबंध शक हत्यातुलाराम पटेल हत्यागाडाडीह गांव घटनाछत्तीसगढ़ क्राइमखैरागढ़ पुलिस कार्रवाई6 आरोपी गिरफ्तार2 नाबालिग हिरासतमारपीट से मौतसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़भारतीय न्याय संहिता मामलाBNS धारा 103कीर्तन यादव मुन्नासमय यादवआशीष यादव बोदूरूपलाल वर्मापल्टन वर्मापवन वर्माछत्तीसगढ़ अपराध समाचारKhairagarh murderKCG Crime NewsIllicit relationship suspicion murderTularam Patel murderGadadih village incidentChhattisgarh CrimeKhairagarh Police action6 accused arrested2 minors detaineddeath due to assaultCommunity Health Center KhairagarhIndian Justice Code caseBNS Section 103Kirtan Yadav MunnaSamay YadavAshish Yadav BoduRooplal VermaPaltan VermaPawan VermaChhattisgarh Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





