छत्तीसगढ़

विधायक से मिले संविदा कर्मी, नियमितीकरण करने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Nil dhankar
30 July 2023 5:17 PM IST
विधायक से मिले संविदा कर्मी, नियमितीकरण करने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
x

चिरमिरी: नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रदेश के संविदा कर्मचारी अब अलग-अलग जिलों में जनप्रतिनिधियों से भेंटकर अपनी मांगे उनके सामने रख रहे हैं। इसी कड़ी में चिरमिरी में भी संविदा कर्मियों ने स्थानीय विधायक से भेंट कर अपनी मांगे उनके सामने रखी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने कहा कि सरकार अपने वादे के मुताबिक़ उनका नियमितीकरण करें। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगे सीएम तक जरूर पहुंचाएंगे।

गौरतालब हैं कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों को सौगात देते हुए उनके मानदेय में 27 फ़ीसदी की बड़ी बढ़ोत्तरी कि थी बावजूद वे सरकार के इस कदम से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि चूंकि कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणापत्र में उन्हें परमानेंट किये जानें की घोषणा को शामिल किया था लिहाजा अब सरकार 2023 के चुनाव के पहले अपने वादे पर अमल करें।


Next Story