छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव का मुखौटा पहनकर संविदा कर्मचारी ने किया प्रदर्शन

Nil dhankar
18 July 2023 5:48 PM IST
टीएस सिंहदेव का मुखौटा पहनकर संविदा कर्मचारी ने किया प्रदर्शन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। जहां अनियमितकर्मी पहले धरना स्थल पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो वहीं कल हरेली के अवसर पर उन्होंने जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान सभी संविदा कर्मचारी गेंड़ी में चढ़कर जेल तक पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार तूता धरना स्थल से निकले हजारों कर्मचारियों को पुलिस ने अस्थाई तौर पर हिरासत में ले लिया है और सभी को राज्योत्सव स्थल पर बने अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया। लेकिन दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को देखा गया। चौक गए ​न… जी हां प्रदशनकारी संविदाकर्मी टीएस सिंहदेव का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने डिप्टी सीएम पर तंज भी कसा।

बता दें कि राजधानी रायपुर में बारिश हो रही है और बारिश में भीगते हुए तमाम संविदा कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखे। प्रदर्शनकारियों को अब भाजपा का भी समर्थन मिलने लगा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने अनियमित कर्मचारियों से वादा किया है कि उनकी सरकार आई तो सभी का नियमितीकरण किया जाएगा।


Next Story