छत्तीसगढ़

IAS डॉ. एम गीता की हालत में लगातार हो रहा सुधार

Nilmani Pal
12 July 2022 1:28 PM IST
IAS डॉ. एम गीता की हालत में लगातार हो रहा सुधार
x

रायपुर। आईएएस अफसर डॉ. एम.गीता करीब डेढ़ माह बाद वेंटिलेटर से बाहर निकल आई है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर की अफसर डॉ. एम.गीता का दिल्ली के बी.एल. कपूर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। डॉ. गीता केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी और फिर वहां बेहोश हो गई। इसके बाद से वेंटिलेटर पर थीं।

बताया गया कि डॉ. गीता किडनी की बीमारी से जूझ रही थी, और उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकीय के मुताबिक डेढ़ माह वेंटिलेटर में रहने के बाद अब बाहर निकल आई है। वो लगातार मूवमेंट भी कर रही हैं। हालांकि वो अभी बात नहीं कर पा रही है लेकिन परिजनों को पहचान रही है। चिकित्सक डॉ. गीता के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अच्छा संकेत मान रहे हैं। अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगी।

Next Story