छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस की अड्डेबाजों, असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार चेकिंग अभियान जारी
Nil dhankar
8 Nov 2021 10:02 PM IST

x
रायपुर। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, असमाजिक तत्वों सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Next Story





