छत्तीसगढ़

डिप्टी कमांडेंट को अवमानना नोटिस जारी, रोगग्रस्त जवान की लगाई ड्यूटी

Nil dhankar
4 Feb 2022 9:46 AM IST
डिप्टी कमांडेंट को अवमानना नोटिस जारी, रोगग्रस्त जवान की लगाई ड्यूटी
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने सीआइएसएफ एनटीपीसी सीपत के डिप्टी कमांडेंट को आदेश का पालन नहीं करने पर अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता रमा गोविंद प्रसाद द्विवेदी सीआइएसएफ एनटीपीसी सीपत में हेड कांस्टेबल के पद में कार्यरत हैं। 1999 ड्यूटी के दौरान घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी जान तो बच गई किन्तु स्थायी रूप से रोगग्रस्त हो गए। इसके बाद उसे एलएमसी ड्यूटी में रखा गया। कार्य के दौरान वे शारीरिक व मानसिक रूप से थक जाते हैं।

उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा और नहीं अवकाश के दिन काम लिए जाने पर अतिरिक्त लाभ दिया गया। हाई कोर्ट ने याचिका में अगस्त 2021 को डिप्टी कमांडेंट को याचिकाकर्ता के मामले को निराकृत करने के निर्देश दिए। आदेश का पालन नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के माध्यम से अवमानना याचिका पेश की है। इस पर कोर्ट ने डिप्टी कमांडेंट मुनिराज मीना को नोटिस जारी किया है।

Next Story