छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भूमिपूजन पश्चात् निर्माण कार्य प्रारंभ
Shantanu Roy
26 Nov 2026 7:14 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के अनुविभाग मुख्यालय भिलाई-3 में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। 71.41 लाख रूपये लागत की इस भवन का भूमिपूजन 24 नवम्बर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न हुआ था। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के कार्यपालन अभियंता आर.के. गोडबोले ने बताया कि उक्त निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण भवन अधोसंरचना विकास मण्डल को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। संभाग कार्यालय द्वारा निविदा प्रकाशन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए, मेसर्स कौशल चन्द्राकर को भवन निर्माण हेतु कार्यादेश जारी किया गया है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा कार्य स्थल भिलाई-3 में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। इस मॉडल ऑफिस में आम जनता को टोकन डिस्प्ले की सुविधा के साथ बैठने, वासरूम, पेयजल आदि की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
Next Story





