छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन होगा सुगम
Shantanu Roy
31 March 2026 10:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। महासमुंदजिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगी।इस ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 52.29 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति 30 जुलाई 2024 को प्राप्त हुई है। कोकिला राव (ब्रिज NH)ने बताया कि 1.23 किलोमीटर लंबाई के इस टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में तेजी से किया जा रहा है।परियोजना के तहत रेलवे क्रॉसिंग पर 72 मीटर स्पान के बो स्ट्रिंग गर्डर का फेब्रिकेशन एवं लॉन्चिंग कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और अब तक लगभग 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण कर ली गई है।
फाउंडेशन एवं सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि आरई वॉल एवं सुपर-स्ट्रक्चर का कार्य वर्तमान में जारी है। इस परियोजना को नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन लगभग 80 से 100 पैसेंजर एवं मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे फाटक पर अक्सर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनती है। ओवरब्रिज के निर्माण से इस समस्या से स्थायी समाधान मिलेगा और आमजन के समय की बचत होगी।इस ओवरब्रिज के पूर्ण होने से सीधी एवं सुगम कनेक्टिविटी स्थापित होगी। साथ ही महासमुंद जिले के निवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।महासमुंद जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना के पूर्ण होने से जिले के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





