छत्तीसगढ़

दुर्ग कांग्रेस भवन की नई बिल्डिंग का काम शुर, शहर विधायक अरुण वोरा ने जारी कार्यों का किया निरीक्षण

HARRY
10 Feb 2021 2:54 AM GMT
दुर्ग कांग्रेस भवन की नई बिल्डिंग का काम शुर, शहर विधायक अरुण वोरा ने जारी कार्यों का किया निरीक्षण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ दुर्ग। शनिचरी बाजार स्थित पुराने कांग्रेस भवन का कायाकल्प होगा। यहां नई और आकर्षक बिल्डिंग तैयार होगी। 1 फरवरी से इस बिल्डिंग का काम शुरू हो चुका है। सोमवार को शहर विधायक अरुण वोरा ने जारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की जानकारी ली। 20 अगस्त से पहले निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। अरुण वोरा ने बताया कि 15 वर्षों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसका परिणाम है कि पार्टी संगठन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में राजीव भवन का निर्माण किया जा रहा है।

दुर्ग शहर व ग्रामीण जिला का कांग्रेस भवन रिनोवेट किया जा रहा है। जहां कांग्रेस अध्यक्षों के चैंबर, कॉंफ्रेंस हाल, सभागार, पार्किंग से लेकर अन्य जरूरी कार्यालय उपलब्ध होंगे। अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस भवन नया स्वरूप लेकर राजीव भवन के रूप में खड़ा होने जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष गया पटेल, अल्ताफ अहमद, नंदू महोबिया सहित अन्य मौजूद थे।
Next Story