छत्तीसगढ़
भालूकोना में चेक डेम निर्माण होने से जलस्त्रोत में हुई वृद्धि
Shantanu Roy
24 April 2025 12:13 AM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुहामेटा के भालूकोना के ग्रामीण एवं किसानों द्वारा चेक डेम निर्माण कार्य के लिए मांग किया गया था। इसके उपरांत पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर जनपद पंचायत में भेजा गया। तकनीकी स्वीकृति पश्चात् उक्त कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति के लिए जिला पंचायत प्रेषित किया गया। कार्य स्वीकृति के पश्चात् कार्य स्थल में तकनीकी सहायक द्वारा कार्य का ले आउट कर कार्य को प्रारम्भ कराया गया। मनरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2023-24 में चेक डेम निर्माण कार्य कार्य के आवश्यकता को देखते हुए चेक डेम निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।
वहां के किसानों को खेतो की सिचांई के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। नदी नालों में जल सीधे बह कर व्यर्थ चला जाता था, जिससे पानी सिंचाई के लिए नही मिल पाता था तथा पानी को रोकने व उसके समुचित उपयोग के लिए चेक डेम निर्माण कार्य की जरूरत महसूस हुई, जिससे की बहते हुए पानी को रोककर सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सके। चेक डेम के निर्माण हो जाने से बहते हुए पानी का ठहराव हो जाता है। जिसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। किसानों को खेतो की सिचाई के लिए पर्याप्त साधन मिल जाता हैं। आस-पास के बंजर भूमि को खेती योग्य उपजाऊ बनाया जा सकता है।
चेक डेम बनाने से किसानो को लाभ होगा तथा इससे जलस़्त्रोत मे बढ़ोतरी होगी। पहले चेक डेम ना होने से जल स्तर कमी आ रही थी। और किसानों को खेती करने में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था तथा गर्मी के दिनों में पानी की ज्यादा समस्या होने से फसल सही तरीके से नही हो पा रहा था। चेक डेम बन जाने से किसानों के खेतो में धान की फसल अच्छी हो रही हैं। और खेतो में सूखा पड़ने का खतरा कम हुआ। चेक डेम से सिंचाई आस पास के खेतो में जल स्तर में वृध्दि हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





