छत्तीसगढ़

आरक्षक की पत्नी लूटेरे से भिड़ गई, वारदात नाकाम

Nilmani Pal
28 Dec 2025 10:15 AM IST
आरक्षक की पत्नी लूटेरे से भिड़ गई, वारदात नाकाम
x
छग

बिलासपुर. तिफरा स्थित पुलिस कालोनी निवासी आरक्षक के घर नकाबपोश लुटेरा बेखौफ घुस गया. लुटेरे ने डेढ़ साल की बच्ची के गले में चाकू अड़ाकर उनकी उसकी मां से कहा रुपया, जेवर निकालो, नहीं तो वे बच्ची को मार डालेंगे. साहसी मां ने नकाबपोश को धक्का देकर दोनों बेटियों के साथ कमरे में घूसकर अंदर दरवाजा बंद कर लिया और शोर मचाया, जिससे नकाबपोश लुटेरा बाहर से दरवाजे की सिटकनी लगाकर भाग गया.

तिफरा पुलिस क्वार्टर आई ब्लाक 6 वी मंजिल मकान नम्बर 603 में चकरभाठा थाने में पदस्थ आरक्षक भागवत चंद्राकर अपनी पत्नी रीना चंद्राकर और बेटी शिप्पी 8 साल, निशी चंद्राकर डेढ़ साल के साथ रहते हैं. शुक्रवार की शाम आरक्षक ड्यूटी में थाने चले गए थे. उनकी पत्नी रीना चंद्राकर ने बताया, शाम 6.30 बजे वे बेडरूम में दोनों बेटियों के साथ लेटी हुई थीं. इसी दौरान दरवाजे की बेल बजी, उनकी बड़ी बेटी शिप्पी ने दरवाजा खोला तो एक युवक सिर में कैप, चेहरे में मास्क व जैकेट पहने अंदर घुस गया.

शिप्पी चिल्लाते हुए बेडरूम में अपनी मां के पास गई. पीछे से नकाबपोश आया और बेड पर लेटी उनकी डेढ़ साल की बेटी निशी को उठाकर गर्दन में चाकू अड़ा दिया, उसने रीना चंद्राकर से कहा रुपया जेवर निकालो, नहीं तो बच्ची को मार डालूंगा. साहसी रीना चंद्राकर ने कहा पहले वह बच्ची को उन्हें दे, तभी वे रुपया, जेवर देंगी. नकाबपोश ने उन्हें बच्ची को दे दिया. उसके बाद वे रुपया जेवर निकालकर देने की बात कहते हुए उसे हाल में ले गई और उसे धक्का देकर दोनों बच्चियों के साथ भागते हुए कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और चीखने लगीं. पकड़े जाने के भय से नकाबपोश बाहर से दरवाजे का सिटकनी लगाकर भाग निकला.

Next Story