छत्तीसगढ़

हवलदार की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Nilmani Pal
20 Jun 2023 4:23 PM IST
हवलदार की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
x
छग

रायगढ़। उर्दना पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान गिरे हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहम्मद अब्दुल हफीज खान उर्दना बटालियन में सीएएफ में हवलदार के पद पर पदस्थ था। वह ड्यूटी के दौरान गिर गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य आरक्षक व अन्य साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत देर रात हो गई।

सिटी कोतवाली ने मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। साथियों ने बताया कि रिटायरमेंट के लिए 15 दिन बचा था। वे घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। जब वह गिरे तो हम सबने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Next Story