
x
छत्तीसगढ़.
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव के पास से जहर का डिब्बा बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरक्षक की मौत की सूचना मिली. इसके बाद डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे. गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर उनका शव मिला. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसका कारण व्यक्तिगत बताया जा रहा है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर विधिवत जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





