छत्तीसगढ़

कॉन्स्टेबल ने हुक्का पिया, वायरल वीडियो पर एसपी ने कही ये बात

Nil dhankar
4 Jun 2023 2:50 PM IST
कॉन्स्टेबल ने हुक्का पिया, वायरल वीडियो पर एसपी ने कही ये बात
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में SP संतोष सिंह नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रहे हैं और नशा नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एंटी सायबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) के आरक्षक का हुक्का पीने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरक्षक कश खींचते हुए धुआं उड़ाते नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। बिलासपुर एसपी संतोष सिंह की माने तो ये वीडियो बिलासपुर का नहीं है। कहीं और का है। उनके मुताबिक इसमें गोवा का भी जिक्र हो रहा है।

SP संतोष सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन निजात शुरू किया है। इसके तहत शराब, गांजा के साथ ही नशे के सामानों की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी थानों में नशे का सामान बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर टीम का आरक्षक बेधड़क धुआं उड़ा रहा है। कॉन्स्टेबल के हुक्का पीने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके साथी आरक्षकों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

Next Story