छत्तीसगढ़

आरक्षक ने थाने में खुद को मारी गोली, सुसाइड से मचा हड़कंप

Nil dhankar
10 Oct 2022 12:46 PM IST
आरक्षक ने थाने में खुद को मारी गोली, सुसाइड से मचा हड़कंप
x
छग से बड़ी खबर

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली. डेढ़ माह में इसी थाने में यह दूसरी सुसाइड की घटना हुई है. आज सुबह करीब 10 बजे थाने के भीतर बैरक से लगे जगह से गोली चलने की आवाज आने के बाद घटना की जानकारी लगी.

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे. एसडीओपी अनुज गुप्ता भी मौके पर हैं. अफसरों ने थाने के भीतर आवाजाही पर रोक लगा दिया है. बताया जा रहा है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं. मृतक सिपाही का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि तनाव के चलते आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है.

Next Story