छत्तीसगढ़

नवजात को ब्लड देकर आरक्षक ने बचाई जान

Nilmani Pal
16 Jan 2023 9:01 AM IST
नवजात को ब्लड देकर आरक्षक ने बचाई जान
x
छग

बलौदाबाजार। पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यरत आरक्षक सोमेश्वर खूंटे द्वारा आज ही जन्मे एक नवजात शिशु को ए नेगेटिव ब्लड रक्तदान कर उसके जीवनरक्षक इलाज में अपना अमूल्य सहयोग दिया। ज्ञात हुआ कि आज ही जन्मे एक नवजात शिशु को तत्काल में A- ब्लड की आवश्यकता है। ए नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता बहुत ही मुश्किल होती है। किसी शहर में इस रक्त समूह के बहुत कम लोग होते हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस कार्यालय में कार्यरत आरक्षक सोमेश्वर खूंटे को लगी, तो वह तत्काल इस नवजात शिशु के परिजनों से मिला एवं अपना ए नेगेटिव रक्तदान कर बच्चे के इलाज में अमूल्य योगदान दिया।


इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story