छत्तीसगढ़

आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू

Nil dhankar
23 Oct 2024 5:50 PM IST
आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू
x

रायपुर। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 06.03.2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

उक्त भर्ती प्रकिया के प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 16.11.2024 से रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों मे किया जावेगा।

इस हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेष पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट पुलिस विभाग पर 04.11.2024 से उपलब्ध होंगे।

Next Story