छत्तीसगढ़

ईओडब्ल्यू में पदस्थ आरक्षक ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

Shantanu Roy
19 March 2022 5:30 PM GMT
ईओडब्ल्यू में पदस्थ आरक्षक ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव
x
बड़ी खबर

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें ईओडब्ल्यू में पदस्थ आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक आरक्षक का नाम रविंद्र पाटले उम्र 29 वर्ष है। ये घटना आज शाम की है। गांजा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गंज थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि आरक्षक ने पुलिस क्वार्टर रूम में ही ख़ुदकुशी कर ली है। आरक्षक नशे का आदी बताया जा रहा है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story