छत्तीसगढ़

आरक्षक का निधन, उनके परिजन से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा

Nil dhankar
21 May 2024 2:32 PM IST
आरक्षक का निधन, उनके परिजन से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा
x

रायपुर। कवर्धा के पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। गृहमंत्री विजय शर्मा उनके निवास स्थान पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने ट्विटर में गृहमंत्री शर्मा ने लिखा परमात्मा उनके परिजनों को संबल दें। ॐ शांति

बता दें कि रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा हुआ था। खड़े ट्रक से पुलिस की एक के बाद एक 3 गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक आरक्षक की मौत और चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. मृतक आरक्षक की पहचान नेतराम धुर्वे के रूप में हुई। नेतराम धुर्वे की तैनाती पांडातराई थाना में थी। रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से आरक्षक घर लौट रहे थे।

Next Story