छत्तीसगढ़

आरक्षक की मौत, सोया हुआ था दोस्त के घर

Nilmani Pal
13 April 2023 12:22 PM IST
आरक्षक की मौत, सोया हुआ था दोस्त के घर
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले से एक खौफनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां एक दोस्त के घर में आरक्षक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक की संदिग्ध ​परिस्थिति में मौत हुई है। आपको बता दें कि आरक्षक दोस्त के घर पर सोया हुआ था। मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। तत्काल मकान को सील किया गया और फिर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आईटीआई चौक की है।

दरअसल, आरक्षक क्रांति सिंह रक्षित केंद्र में पदस्थ था। क्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरक्षक जिला पुलिस लाइन में पदस्थ था। वह न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था। प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि मृतक आरक्षक का निवास दूसरी जगह है, लेकिन वह पिछली रात को आईटीआई चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था। यहां उसकी मौत हो गई।

संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम जांच के लिए जुट गए। मकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story