छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय : मंत्री रविंद्र चौबे

Nil dhankar
5 Nov 2022 4:21 PM IST
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय : मंत्री रविंद्र चौबे
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस के 3 राज्यसभा सांसदों को लेकर ट्वीटर में लापता पोस्टर जारी किया है। इस पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि क्या कभी भाजपा ने बाहरियों को राज्यसभा नहीं भेजा है ? दरअसल भाजपा छत्तीसगढ़िया जागरूकता का विरोध कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें 2023 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

वहीं 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर में मतदान को लेकर मंत्री चौबे ने कहा कांग्रेस की जीत तय है। इससे पहले भी चार उपचुनाव कांग्रेस जीती है। वहीं एसटी आरक्षण मुद्दे को लेकर राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखे जाने पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राज्यपाल को रोजाना के कामों की जानकारी दी जाती है। अगर वह कोई जानकारी चाहेंगे तो उपलब्ध कराएंगे। चौबे ने कहा कि हम आदिवासियों के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज जो परिस्थितियां बनी है उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।


Next Story