छत्तीसगढ़

राजिव भवन में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हीरक महोत्सव मनाएगी पार्टी

Nilmani Pal
29 Sep 2021 9:11 AM GMT
राजिव भवन में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हीरक महोत्सव मनाएगी पार्टी
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज पार्टी के महामंत्री रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी हीरक महोत्सव मनाएगी। गांधी जंयती से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही साल भर इस महोत्सव के अतंर्गत कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की वजह से देश को आजादी मिली है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं ने कुर्बानी दी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के बारे में गलत जानकारी देती है।

Next Story