छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पदयात्रा शुरू

Nil dhankar
2 Oct 2022 3:29 PM IST
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पदयात्रा शुरू
x

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पदयात्रा की शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोंडागांव विधानसभा के बम्हनी गांव से पद यात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा आगामी 3 माह तक छत्तीसगढ़ के 24000 से ज्यादा बूथों तक पहुंचेगी।

इस पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। रायपुर के राजीव भवन से आज कांग्रेस ने पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय कारों के साथ लोग इस यात्रा में शामिल हुए। स्कूली छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के समापन के पश्चात राहगीरों को फल भी वितरित किया गया।


Next Story