छत्तीसगढ़

ऐसा करना कांग्रेस की पुरानी आदत : रमन सिंह

Nilmani Pal
30 March 2023 8:55 AM GMT
ऐसा करना कांग्रेस की पुरानी आदत : रमन सिंह
x

रायपुर। राम नवमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने दर्शन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि न्यायालय का फैसला है। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से सजा दी है। अपराधी यदि अगर यह कहे कि न्यायालय गलत है। पीएम मोदी पर शंका व्यक्त करे तो क्या कह सकते हैं। ज्यूडिशरी के ऊपर शंका करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

इंदिरा गांधी ने आपातकाल में ज्यूडिशरी के ऊपर पूरा प्रतिबंध लगाया था। न्यायालय के फैसले के खिलाफ आपातकाल लगा था। दूसरे आपातकाल का ट्रायल दिख रहा है। बीजेपी नेताओं के बंगले का रिव्यू करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि रिव्यु करें कौन सा फर्क पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी खुला मंच है। पार्टी में खुले विचार के लोग हैं। कांग्रेस को जो करना है करें। कांग्रेस के दिमाग में बदले के अलावा कुछ भी नहीं।

Next Story