छत्तीसगढ़

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, कल जगदलपुर में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
25 Jun 2023 1:42 PM IST
कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, कल जगदलपुर में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस का बूथ चलो अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। बस्तर संभाग के विधानसभा सीटों पर अभियान में पार्टी के सीनियर नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। सीएम भूपेश बघेल जगदलपुर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत बस्तर की बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने बूथ चलो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा, और प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। अंतागढ़ में अनिला भेडिय़ा, प्रदेश प्रभारी शैलजा कांकेर, केशकाल में जयसिंह अग्रवाल, कोंडागांव में डॉ. प्रेमसाय सिंह, नारायणपुर में दीपक बैज, चित्रकोट में टीएस सिंहदेव, दंतेवाड़ा में कवासी लखमा, बीजापुर में डॉ. शिव डहरिया, और कोंटा में फूलोदेवी नेताम रहेंगी।


Next Story