छत्तीसगढ़

रेल से संबंधित मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

Nil dhankar
2 Sept 2022 10:13 AM IST
रेल से संबंधित मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में ग्रामीण और शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 02 सितम्बर यानी आज के दिन बिलासपुर के नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से एक्सप्रेस ,पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन बन्द करने और छोटे-छोटे स्टॉपेजों को समाप्त करने के साथ ही रेल से सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

केंद्र सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर भाजपा अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव के सरकारी बंगले का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही रेलमंत्री के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिलासपुर ही नहीं पूरे छग की रेलयात्री सुविधाओं के साथ केंद्र सरकार भद्दा मजाक कर रही है।


Next Story