छत्तीसगढ़

भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त : BJP

Nilmani Pal
6 Feb 2025 5:11 AM GMT
भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त  : BJP
x

रायपुर। छग बीजेपी ने कहा, महंत ने इस बात पर मुहर लगा दी कि भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त थे। वैसे कोई भी कांग्रेसी आ जाये, करप्शन का पर्याय ही रहेगा। बता दें कि कांग्रेस के नेताओं के बीच अपनी ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। शुरुआत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से हुई। उन्होंने अंबिकापुर में कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। हालांकि महंत बाद में अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहते हैं। इस पर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है।

दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा।

Next Story