छत्तीसगढ़
स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों का पहरा, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
14 Feb 2025 1:04 PM IST

x
देखें वीडियो.
जशपुर: छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) मशीन को लेकर सियासी घमासान तेज है. कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जता रही है. इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं.
जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, इसलिए वे खुद पहरा देकर निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर के अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग हुई. चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को घोषित किये जाएंगे.
33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ. प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था, जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





