छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज

Nilmani Pal
28 Feb 2025 8:14 AM IST
रायपुर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
x

बड़े नेताओं पर फूटेगा ठीकरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हो गई है। हर कोई ये जानने को इच्छुक हैं कि आखिर किसे ये जिम्मेदारी मिलेगी। बता दें कि, आज प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये बैठक राजीव भवन में होगी, जिसमें निकाय चुनाव में हार के कारणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर भी चर्चा संभावित है। दरअसल, दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चार चुनाव हार चुकी है जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब कांग्रेस बड़ा कदम उठा सकती है।

Next Story