छत्तीसगढ़

राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध किया

Teja
30 Oct 2021 2:00 PM GMT
राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध किया
x

फाइल फोटो 

घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है

जनता से रिस्ता वेबडेसक | छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्त्वों ने तोड़ दिया है। धमतरी जिले की पुलिस ने बताया कि दुगली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगी थी जो शुक्रवार सुबह टूटी हुई मिली थी।

घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Next Story