छत्तीसगढ़
महाधिवेशन स्थल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आगमन जारी
Shantanu Roy
24 Feb 2023 12:59 PM GMT
![महाधिवेशन स्थल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आगमन जारी महाधिवेशन स्थल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आगमन जारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587705-untitled-48-copy.webp)
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में कांग्रेसियों की भारी हुजूम देखें को मिल रही है देश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होने रायपुर पहुंचे है। आज ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर सीएम भूपेश बघेस समेत पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गमजोशी के साथ स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक दल की टीम ढोल नगाड़े पर नृत्य कर उनका स्वागत किया। अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि अधिवेशन में सब्जेक्ट कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें छह प्रस्ताव को तैयार किया गया है। उसको मंजूरी दी जाएगी।
Delete Edit
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587662-untitled-7-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587673-untitled-9-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587671-untitled-5-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587670-untitled-1-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587668-untitled-3-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587656-untitled-2-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587667-untitled-4-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587666-untitled-9-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587665-untitled-48-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2587662-untitled-7-copy.webp)
आज करीब दो घंटे तक कन्वेंशन हॉल में चली सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी ने खुलकर चर्चा की। पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। करीब 16 प्रावधानों में से 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि सभी वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 45 सदस्य मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि CWC का चुनाव नहीं होगा। जो सदस्य बनेंगे।
उन्हें पार्टी अध्यक्ष खड़गे मनोनीत करेंगे। इसके साथ ही पार्टी संविधान में संशोधन, पार्टी अध्यक्ष को नियुक्ति के संबंध में अधिकार देना। वहीं स्टीयरिंग कमेटी से चुनावों पर असर होगा, तो क्या होगा और नहीं होगा तो क्या हो सकता है आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहर 2 बजे से ज्यादा समय तक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक चली।
इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता को संबोधित किया। कल सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 25 फरवरी को 1 बजे तीन प्रस्ताव लाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को लेकर कल शाम 7 बजे तक बैठक चलेगी। इसके बाद 26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर दो बजे को कांग्रेस के अंतिम भाषण होगा।
Tagsरायपुररायपुर में कांग्रेसकांग्रेस महाधिवेशनकांग्रेस राष्ट्रीय महाधिवेशनभूपेश बघेलरायपुर मुख्यमंत्रीराहुल गांधीसोनिया गांधीकांग्रेस सरकारअशोक गहलोतसुक्खूराजस्थान सीएमहिमाचल सीएमRaipurCongress in RaipurCongress National ConventionBhupesh BaghelRaipur Chief MinisterRahul GandhiSonia GandhiCongress GovernmentAshok GehlotSukhuRajasthan CMHimachal CM
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story