छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता, PCC चीफ दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका

jantaserishta.com
27 Jan 2025 8:33 PM IST
BIG BREAKING: टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता, PCC चीफ दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका
x
गरियाबंद: कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को गरियाबंद नगर पालिका के 15 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, जिसके बाद अब कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। टिकट काटने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने टिकट प्रभारी मनोज कंदोई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट के ऐलान से पहले कई दौरों की बैठक के बाद सभी वार्डों में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी थी। संतोषी मंदिर वार्ड 2 से घनश्याम यादव, नया तालाब वार्ड 4 से गीता जगत और गोवर्धन वार्ड 12 से पुनाराम यादव का नाम तय किया गया था, लेकिन जब सूची जारी की गई तो उसमें इन तीनों का नाम गायब था।
गौरतलब है कि कांग्रेस में विवाद और हंगामे की घटनाएं नई नहीं हैं। सत्ता में रहते हुए भी पार्टी के भीतर इस प्रकार के विवाद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना और एकजुटता बनाए रखना है। आगामी चुनावों में पार्टी की छवि को इस तरह के घटनाक्रमों से नुकसान हो सकता है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story