छत्तीसगढ़

विधानसभा में रोने लगी कांग्रेस की महिला विधायक, जबरन FIR दर्ज करने का लगाया आरोप

Nil dhankar
20 Dec 2024 1:40 PM IST
विधानसभा में रोने लगी कांग्रेस की महिला विधायक, जबरन FIR दर्ज करने का लगाया आरोप
x

रायपुर।बलौदाबाजार हिंसा मामले में सारंगढ़ की कांग्रेस उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, दोनों ने भड़काउ भाषण दिए थे। BJP ने SP से इस मामले की शिकायत थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, FIR होने पर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े रो पड़ी।

कांग्रेस की महिला विधायकों ने उत्तरी जांगड़े के आंसू पोछे। उत्तरी जांगड़े ने कहा कि, मैं दलित विधायक हूं इसलिए परेशान कर रहे हैं। पहले मेरे पति और फिर मुझ पर FIR की गई है। बता दें कि, 12 दिसंबर को रानी लक्ष्मीबाई व्यवसायिक परिसर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया था।

इस दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाते हुए कहा था कि, यहां से हम सब को कलेक्टर कार्यालय जाना है और कलेक्टर कार्यालय के बाहर से नहीं आना है बल्कि अंदर जाकर तोडफ़ोड़ करना है और बलौदबाजार की घटना को आप सब जानते ही होए बलौदाबाजार जैसी स्थिति निर्मित करनी है।

Next Story