छत्तीसगढ़

कल लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च रैली निकालेंगी कांग्रेस, प्रभारी की हुई नियुक्ति

Nilmani Pal
30 March 2023 9:07 AM GMT
कल लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च रैली निकालेंगी कांग्रेस, प्रभारी की हुई नियुक्ति
x

भिलाई। पीसीसी अध्यक्ष अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 31 मार्च को होने वाले जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत होने वाली लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च रैली के लिए उन्हें प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके तहत प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च रैली का आयोजन होगा। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अहम भूमिका निभा चुके है। जिसके बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।


Next Story