छत्तीसगढ़

केंद्र की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेगी कांग्रेस

Nilmani Pal
21 Oct 2021 5:47 AM GMT

14 से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ चलेगा जन-जागरण अभियान

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर। कांग्रेस ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस देशभर में एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिनमें सदस्यता अभियान, जनजागरण अभियान तथा महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल शामिल है। इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पीसीसी अध्यक्षों को भेजे निर्देश में केन्द्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान के तहत जमीनी स्तर पर जन आंदोलन व जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने कहा है।

14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ अभियान : इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अलावा कांग्रेस पूरे देश में 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ जनआंदोलन चलाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस नेता केन्द्र सरकार की मंहगाई बढ़ाने वाले कारणों पर फोकस कर हल्ला बोलेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया है कि इस दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी पोलिंग बूथ तक पदयात्रा करेेंगे तथा छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों को महंगाई के बारे में बताएंगे।

जिले और ब्लॉक स्तर तक आयोजन के निर्देश : एआईसीसी के इस निर्देश को प्रदेश के साथ जिले और ब्लॉक स्तर तक भेजा जाएगा ताकि ये इन तीनों कार्यक्रमों का आयोजन कांग्रेस के हर सेक्टर में किया जा सके। तीनों ही महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पीसीसी को प्लान बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पीसीसी अध्यक्ष कर रहे निर्देशों पर लापरवाही

हाईकमान के निर्देश पर राज्य में जनजागरण अभियान के लिए अभी तक कोई तैयारी नहीं हुई है। केन्द्रीय निर्देश पर 20 नवंबर तक राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाकर समन्वयक नियुक्त किया जाना था लेकिन जिस पर अमल नहीं हुआ है। पीसीसी अध्यक्ष हाईकमान के निर्देश की भी अनदेखी कर अपने तरीके से संगठन चला रहे हैं। भूपेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में चलाये जाने वाले अभियान को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष का सक्रिय नहीं होने से कांग्रेस जन हतप्रभ हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी नियुक्ति करने में और अपने आप को बचाए रखने मे ही मसगूल हैं जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आदेश आया जन जागरण अभियान चलाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 17 तारीख से सक्रिय होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश का पालन करना था लेकिन प्रदेश कांग्रेश और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सत्ता के करीब होते हुए भी अपनी सरकार सरकार के प्रचार प्रसार करना था तथा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो पूरे देश में महंगाई के विरोध में निजीकरण के विरोध में जन जागरण अभियान चलाने हेतु कार्य करने से परहेज कर रहे हैं जनता से रिश्ता के पास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का परिपत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जो दिल्ली में रहते हैं उपलब्ध कराया है और कहा है कि आपके प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस परिपत्र के आधार पर अभी तक जन जागरण अभियान की शुरुआत नहीं की जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और उसकी पूरी टीम गुटबाजी के गुणा भाग में उलझती जा रही है और इन सभी लोगों को पार्टी के प्रचार प्रसार और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जो कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भेजती है उससे कोई लेना-देना नहीं है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊपर वरिष्ठ कांग्रेस जन होने सीधा आरोप लगाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पत्र जारी किया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी वर्तमान में नियुक्ति और पद बांटने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है और सरकार की उपलब्धियों को प्रचार प्रसार करना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के परिपत्र के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार अभियान चालू करना ऐसी कोई भी कार्य जिससे कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचे ऐसा कोई भी कार्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं कर रही और पुराने समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता को घर बैठा दिया गया है इस तरीके की शिकायत लगाकर आलाकमान के पास छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जा रही है।

Next Story