छत्तीसगढ़

कांग्रेस इन महिलाओं को देगी विधानसभा चुनाव में टिकट

Nil dhankar
1 Sept 2023 5:35 PM IST
कांग्रेस इन महिलाओं को देगी विधानसभा चुनाव में टिकट
x
छग

रायपुर। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती है, वैसे-वैसे नेताओं और सियासी दलों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में सरगर्मी बढ़ रही है। नेता और सियासी दल जनता के दरबार में अपनी उपलब्धियां बताने और विरोध पक्ष की खामियां गिनाने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने महिला उम्मीदवारों को राहत देने वाली बात कही है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। विभिन्न जिलों में पहुंचकर महिलाओं से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में आज महिलाएं प्रगति की ओर है। अपराध नियंत्रण में है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार ज्यादा होते थे। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जीतने वाली महिलाओं को बिना मांगे टिकट मिलेगी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भी पहली सूची के उम्मीदवारों की सूची पूरी तैयार कर ली और कभी भी इसे जारी कर सकती है।


Next Story