छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर ही यूपी में कांग्रेस चुनाव लड़ कर भाजपा को देगी पटकनी- मोहम्मद असलम

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश की जनता ने छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को धराशाई कर तीन चौथाई बहुमत से पराजित कराया था, उसी प्रकार से कांग्रेस छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर यूपी में भाजपा के अहंकार को पटकनी देगी। इस दिशा में कांग्रेस नए सिरे से प्रयास कर, चुनाव लड़ रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में उपेक्षित आधी आबादी को 40% सीट देकर मैदान में उतारने की बात कही है और इस वादे को अमलीजामा पहनाते हुए सीटों की घोषणा भी की जा रही है। इसके अलावा किसानों की कृषि उपज से आय में वृद्धि करने उन्हें 2500 रुपए गेहूं और धान प्रति क्विंटल में खरीदने का वादा भी किया गया है। अन्य उपज पर भी उचित दर दिया जाने का उल्लेख है। इसके अलावा बढ़ते मवेशियों से वहां की फसलों को लगातार हो रहे नुकसान से बचाने के लिए गौठानों का उचित प्रबंध करने सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में किसानों को आय का साधन मुहैया कराने, महिलाओं एवं नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र के माध्यम से भी जन जन तक यह बात पहुंचाई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





