छत्तीसगढ़

जिला अध्यक्षों को आग लगाने की ट्रेनिंग दे रही कांग्रेस : बीजेपी

Nilmani Pal
28 Jun 2026 12:35 PM IST
जिला अध्यक्षों को आग लगाने की ट्रेनिंग दे रही कांग्रेस : बीजेपी
x

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर अपना पोस्टर वार जारी रखे हुए है. ताजा पोस्टर नौवें दिन के प्रशिक्षण को लेकर है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर पहले दिन से ही पोस्टर के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था. इस कड़ी में नौवें दिन कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर निशाना साधते हुए तंज कसा है कि वे पदाधिकारियों को कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की सीख दे रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र यादव का हाल ही में प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके पहले कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया था. भाजपा ने पोस्टर में दोनों ही घटनाओं को देवेंद्र यादव के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तौर पर शामिल करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है.

Next Story