छत्तीसगढ़
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति भवन तक निकाला मार्च, सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद
Nil dhankar
20 Jun 2022 4:59 PM IST

x
दिल्ली। अग्निपथ योजना के विरोध में देश के बेरोज़गार युवाओं के समर्थन में राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस ने मार्च निकाला। इस दौरान छग के सीएम भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री बघेल ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, राहुल गांधी से चल रही पूछताछ ईडी की इस पूछताछ को सार्वजनिक किया जाए.
सीएम बघेल ने यह भी कहा कि, ईडी दफ्तर में कैमरा लगाकर उसका लिंक मीडिया हाउस को दे दिया जाए. जिससे देश देख सके कि राहुल गांधी से ईडी क्या सवाल पूछ रही है और राहुल सवालों का क्या जवाब दे रहे हैं.
युवाओं के भविष्य के वास्ते
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 20, 2022
राष्ट्रपति भवन के रास्ते pic.twitter.com/NutdItnv2X
Next Story





