छत्तीसगढ़
ED की टीम पर कांग्रेसी समर्थकों ने किया हमला, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
10 March 2025 9:53 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर ईडी की टीम ने आज छापेमार कार्रवाई की. जब रेड के बाद टीम घर से बाहर निकली तो भूपेश बघेल के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ईडी की टीम पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जांच एजेंसी एफआईआर दर्ज करवा सकती है.
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमले हुए हैं. बघेल निवास से एक अधिकारी बाहर निकल रहे थे तब ईडी वाहन पर एक पत्थर फेंका गया. हालांकि इस हमले में घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है. ईडी टीम की कार पर पत्थर फेंकने वाले शख्स को सुरक्षा बलों ने उसी वक्त पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा.
ईडी की टीम आज सुबह से भूपेश बघेल के घर और बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही थी. दस्तावेजों की जांच कर ईडी बघेल के घर से 33 लाख कैश बरामद कर वापस लौट गई. वहीं चैतन्य बघेल को समन जारी कर मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





