छत्तीसगढ़
कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे, सामने आई ये वजह
jantaserishta.com
4 Aug 2025 1:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: 15वें वित्त की राशि के आवंटन में भेदभाव के खिलाफ दुर्ग जनपद के कांग्रेस समर्थित 11 जनपद सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. जनपद सदस्य जनपद सीईओ और अध्यक्ष पर विकास कार्यों में कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं.
दुर्ग जनपद में 24 जनपद सदस्य हैं. इनमें से धरना-प्रदर्शन कर रहे 11 कांग्रेस समर्थित सदस्यों का आरोप है कि 15वें वित्त की राशि को 13 भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों को आवंटित कर दिया गया है. इस भेदभाव से 38 गांव में विकास कार्य ठप है.
बता दें कि बीते दिनों जनपद सामान्य सभा की बैठक में 15वें वित्त की राशि का मुद्दा गरमाया था. कांग्रेस समर्थित सदस्यों को 15वें वित्त से उनके क्षेत्र में विकास के लिए राशि नहीं दिए जाने से नाराज होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





