
रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इसमें शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। पायलट ने कहा कि, संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप होगा। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अलग-अलग विषयों पर जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। अलग-अलग राज्यों में ट्रेनिंग कैंप हो चुके हैं। हमारे विशेषज्ञ भी जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। भाजपा के तीसरे चिंतन शिविर का आयोजन को लेकर सचिन पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी चिंतन शिविर नहीं चिंता करनी चाहिए। प्रदेश में भाजपा ने कौन सा वादा पूरा किया? भाजपा के झूठ के ताश का पहाड़ अंत में ध्वस्त होगा।
सीएम हाउस में मंत्रियों की हुई बैठक पर उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार का आधा टाइम हो चुका है। सरकार को डर और चिंता सता रही है। कांग्रेस की सरकार बनने वाली है इसका डर है। इसलिए सरकार बैठक के ले रही है।
नीट को लेकर पायलट ने कहा कि, देश के युवा सरकार से परेशान है। Neet का पेपर लीक होने से लाखों छात्र परेशान हुए। युवा बेरोजगार बैठने पर मजबूर है। हम चाहते हैं कि, हम उनके लिए कुछ करें। इसलिए राहुल गांधी ने नई पहल की शुरूआत की है। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को लंबे संघर्ष की तैयारी करनी है।





