कांग्रेस प्रवक्ता का निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति- शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल का निधन उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी के साथ साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। एम ए इकबाल ने कांग्रेस संचार विभाग में मेरे साथी सहयोगी के रुप में लगातार अपनी पूरी क्षमता के साथ काम किया और हमेशा पूरी निष्ठा से काम करते हुए पार्टी को अपना सर्वोत्तम योगदान दिया। खासकर बिजली विभाग और कर्मचारी हितों के मामले में उनकी गहरी पकड़ थी । पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल का निधन एक और बड़ा झटका है। इन नेताओं के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





